फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ नीरथ में 23 अक्तूबर को धरना देगी किसान सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
. देलठ में बैठक के दौरान लूहरी परियोजना प्रभावित किसानों ने जताया रोष
विज्ञापन

. प्रदूषण के मुआवजे की राशि जल्द जारी करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
हिमाचल किसान सभा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर 23 अक्तूबर को नीरथ में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। वीरवार को देलठ में आयोजित किसान सभा की बैठक में लूहरी जलविद्युत परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान प्रभावितों ने परियोजना से होने वाले प्रदूषण के बदले मिलने वाली मुआवजा राशि जारी न होने पर रोष जताया और इसे जल्द जारी करने की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता कृष्णा राणा ने की। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रभावित किसानों ने कहा कि परियोजना से होने वाले प्रदूषण के बदले उन्हें मिलने वाली राशि जल्द जारी की जानी चाहिए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। किसान सभा ने किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। साथ ही मांगों के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला महासचिव देवकी नंद, जिला किसान सभा अध्यक्ष रंजीत ठाकुर, मिलाप नेगी, एसएफआई रामपुर के अध्यक्ष राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष हरदयाल कपूर, चमन लाल शर्मा, देवराज गुप्ता, जीवन सिंह, दर्शन दास और पदम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें