फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर उकसाने और परिसर में तनाव पैदा करने के लगे आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में छात्र संगठनों के बीच तनाव, एसएफआई ने जताई चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की रामपुर इकाई ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर अपने संगठन के सदस्यों को उकसाने और परिसर में तनाव पैदा करने के आरोप लगाए हैं। एसएफआई ने रामपुर कॉलेज में शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की अपील की है। एसएफआई रामपुर इकाई अध्यक्ष विक्रांत ठाकुर ने कहा कि रामपुर कॉलेज परिसर में छात्र संगठनों के बीच टकराव की स्थिति छात्रों की पढ़ाई और लोकतांत्रिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एबीवीपी कार्यकर्ता एसएफआई सदस्यों को निशाना बनाकर तनाव पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। 17 अक्तूबर को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य सचिव सनी सेक्टा और राज्य कमेटी सदस्य ऋत्विक पर हुए कथित हमले, 19 अक्तूबर को एसएफआई सिरमौर जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं के कथित हमले की घटनाओं पर चिंता जताई। रामपुर इकाई के सचिव मृदुल ने आरोप लगाया कि रामपुर कॉलेज में भी संगठन के कार्यकर्ताओं को उकसाकर टकराव की स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। छात्र संगठनों के बीच वैचारिक मतभेद लोकतांत्रिक तरीके से सामने आने चाहिए और किसी भी संगठन की गतिविधियों में बाधा नहीं डाली जानी चाहिए। कॉलेज और विश्वविद्यालय शिक्षा, वैचारिक विकास और लोकतांत्रिक संवाद के केंद्र हैं। उन्होंने परिसर में सभी छात्रों को बिना किसी भय के अपनी बात रखने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दे उठाने का अवसर देने की आवश्यकता है। बढ़ती फीस, शिक्षा के निजीकरण, बुनियादी सुविधाओं की कमी और रोजगार जैसे मुद्दे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं। छात्र संगठनों के बीच टकराव के बजाय इन समस्याओं पर चर्चा और समाधान के प्रयास होने चाहिए। एसएफआई रामपुर इकाई ने छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और परिसर में शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। संगठन ने वैज्ञानिक, प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष शिक्षा व्यवस्था की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें