फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क सुविधा से जल्द जुड़ेगा किन्नौर का अंतिम गांव गुरगुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
1.51 करोड़ रुपये की लागत से होगा सड़क निर्माण
विज्ञापन

रूपी पंचायत के ग्रामीणों ने मंत्री जगत सिंह नेगी का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/भावानगर। किन्नौर की दुर्गम पंचायत रूपी के अंतिम गांव गुरगुरी के लोगों में अब विकास की आस जगी है। दशकों से राह ताक रहे ग्रामीणों को अब जल्द ही सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। गुरगुरी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क निर्माण कार्य केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रगति का द्वार है। उन्होंने इस पहल का श्रेय मंत्री जगत सिंह नेगी को दिया है। उन्होंने वर्ष 2018 में बतौर विधायक इस सड़क को अपनी विधायक निधि में शामिल किया था। इनके अथक प्रयासों से एक करोड़ 51 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने से अब सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क गांव को नई दिशा देगी। बच्चों को शिक्षा, किसानों को बाजार तक और आम लोगों को स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं तक आसान पहुंच प्रदान करेगी। ग्रामीणों ने रूपी पंचातय के लिए बस सेवा चलाने पर भी मंत्री का आभार जताया है। रूपी पंचायत प्रधान रामेश्वर नेगी ने कहा कि गुरगुरी गांव के लोग जल्द ही सड़क सुविधा से लाभान्वित होंगे। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि रूपी के लिए बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। साथ ही रूपी पंचायत को जोड़ने वाले दो पुलों का निर्माण करवाने से बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हुई है। जिला किन्नौर कांग्रेस सचिव अमर खोजान नेगी, बीडीसी सदस्य मंगला खोजान, काहन सिंह, सुरेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई है। साथ ही उन्होंने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें