रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में सराहन पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया। सराहन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बास्केटबाल और हैंडबाल में पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के विद्यार्थी अर्णव, मोहित, अमृत, यर्षित, साहिल, मनदीप, आदित्य, नमन और करमा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य कनिका बिष्ट ने विद्यालय शारीरिक शिक्षक के रूप में सराहनीय कार्य कर रहे योगराज भंडारी को जीत का श्रेय दिया।