फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो सप्ताह से रामपुर सराहर रूट पर दो घंटे देरी से चल रही निगम की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चे और यात्री बस के इंतजार में झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

निगम प्रबंधन समस्या का समाधान करने में हो रहा नाकाम

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। कई दिनों से हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो की रामपुर सराहर रूट पर चलने वाली बस देरी से चल रही है। दो-दो घंटे स्कूली बच्चों और यात्रियों को बस का इंतजार करना पड़ रहा है। गौर हो कि हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो की बस चार बजे रामपुर से सराहर रूट पर चलती है। यह बस कोयल, बायल, शान्हा, ढवार्च और दुराह होते हुए सराहर जाती है। दो सप्ताह से बस अपने रूट पर देरी से चल रही है। इस कारण दत्तनगर और कोयल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस हर दिन छह बजे के बाद पहुंच रही है। आजकल रात जल्दी होने की वजह से छोटे-छोटे बच्चे परेशान हो रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे निजी गाड़ी वालों से लिफ्ट मांग कर अपने गंतव्य पहुंच रहे हैं। स्कूली बच्चे कोयल बस स्टॉप और दत्तनगर पुल बायल में इंतजार करते हुए दिखते हैं। इसके अलाव नौकरी पेशा लोग सहित अन्य जनता भी दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। अभिभावकों का कहना है कि बस को सही समय पर भेजा जाए। बच्चे आजकल आठ बजे घर पहुंच रहे हैं। कब अपना होम वर्क करेंगे। बच्चे और अभिभावक दोनों ही परेशान हैं। उन्होंने सरकार, प्रशासन और निगम प्रबंधन से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।

कोशिश की जाएगी कि बस लेट न हो, ताकि स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। - अतुल गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें