रिकांगपिओ (किन्नौर)। पुलिस ने शोंगठोंग पुल के पास एक व्यक्ति से 80 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी जिला कुल्लू का रहने वाला है। थाना रिकांगपिओ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। चरस की मात्रा कम होने पर बाद में पुलिस ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है। इस पर पुलिस ने आरोपी को शोंगठोंग पुल के पास से धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने बताया कि चरस की मात्रा कम होने पर पुलिस ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है, लेकिन कोर्ट में केस तो चलता रहेगा।