राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता में किन्नौर प्रतिभागी रूप लाल को लंबी कूद और ट्रिपल जं
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन 13 दिसंबर से 15 दिसंबर को बिलासपुर जिला के कहलूर खेल परिसर में हुआ था। इसमें प्रदेशभर के चार सौ प्रतिभागियों ने अलग-अलग खेल में भाग लिया। प्रतियोगिता में किन्नौर के रूप लाल ने लंबी कूद और ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक और टेबल टेनिस डबल में स्वर्ण पदक हासिल किया। राज कपूर ने टेबल टेनिस सिंगल और डबल में स्वर्ण पदक हासिल किया और योगिंदर कुमार ने टेबल टेनिस डबल में सिल्वर पदक जीता है। राज्य स्तर के बाद अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 20 और 26 अप्रैल 2025 को इस बार हिमाचल में ही धर्मशाला में आयोजित होना है। सभी विजेता इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।