फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुरेंद्र शर्मा बने ब्राह्मण सभा कोटखाई के अध्यक्ष

विज्ञापन
कोटखाई में ब्राह्मण सभा की नई कार्यकारिणी के पदा​धिकारी एवं सदस्य
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू) । ब्राह्मण सर्व हितकारी मंच का गठन कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला, शिमला ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष मंगा राम शर्मा की अध्यक्षता में त्रिपुर्ति होटल में हुआ। इस दौरान ब्राह्मण सभा की कोटखाई इकाई का गठन सर्व सहमति से किया गया। इकाई का गठन सनातन धर्म का प्रचार और सामाजिक कार्य के उद्देश्य के लिए किया गया है। आम सहमति से चयनित कार्यकारिणी में अध्यक्ष के पद पर सुरेंद्र शर्मा डाहर खनेटी, उपाध्यक्ष के पद पर हंसराज शर्मा पुजैली कोटखाई, महासचिव रमन शर्मा कुंदली, सहसचिव के तौर पर नरेश शर्मा, मीडिया प्रभारी शक्ति शर्मा बागड़ा, मार्गदर्शक एवं सलाहकार के पद पर अंबा दत्त शर्मा, विनोद शर्मा, प्रकाश शर्मा, हेम चंद्रशास्त्री, राजेश शर्मा, रविंद्र शर्मा और प्रकाश शर्मा को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुखदेव शर्मा, संदीप शर्मा, नरेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मोहिंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश रेक्ट्रा, संजय शर्मा, शिशुपाल शर्मा, अनुप शर्मा, इशु शर्मा, विशाल भारद्वाज, संदीप शर्मा व अक्षय को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें