फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के कुमारसैन थाने के तहत पुलिस ने दो युवकों को आठ ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम पुलिस थाना कुमारसैन की टीम मुख्य आरक्षी विनोद कुमार की अगुवाई में गश्त कर रही थी। इस दौरान लवाण संपर्क मार्ग से एनएच पांच की ओर दो युवक आ रहे थे। वे पुलिस को देखकर घबरा गए और वापस लवाण की ओर मुड़कर जाने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। इस दौरान एक युवक के कंधे पर उठाए बैग की तलाशी में आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान रोहित (23) निवासी गांव श्रीकोटी, डाकघर व तहसील निरमंड, जिला कुल्लू और सन्नी निवासी पाटबंगला, तहसील रामपुर, के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें