रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला प्रशासन किन्नौर ने आने वाले दिनों में मौसम खराब होने के आसार हैं। मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने लोगों और सैलानियों को 20 और 21 मार्च को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।
उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने कहा है कि लोग ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। मौसम विभाग शिमला की चेतावनी में किन्नौर जिले में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। इसी के मद्देनजर जनता और पर्यटकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या घटना की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01786-223155,51,52,53,54 एवं टोल फ्री नंबर 1077 और मोबाइल नंबर 85808-19827 पर संपर्क कर सकते हैं।