हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम का असर किन्नौर कैलाश यात्रा पर भी पड़ा है। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को यात्रा रोक दी। किन्नौर कैलाश यात्रा पर जाने के लिए तंगलिंग बेस कैंप पहुंचे श्रद्धालुओं को शुक्रवार सुबह आगे नहीं भेजा गया। वहीं, वीरवार को दूसरे बेस कैंप गणेश बाग पहुंच चुके श्रद्धालुओं को भी वहीं रोक लिया गया है।
प्रशासन अब मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। शुक्रवार रात और शनिवार को मौसम के हालात को देखते हुए श्रद्धालुओं को आगे भेजने का फैसला लिया जाएगा। यदि मौसम अनुकूल रहा तो शनिवार को 375 श्रद्धालुओं को किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए रवाना किया जा सकता है।
दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश
किन्नौर जिले में पिछले दो दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। बुधवार रात और वीरवार रात को भी जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर सुरक्षा को देखते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकने का फैसला लिया गया है। प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा है। मौसम में सुधार के बाद ही यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा।
तंगलिंग और गणेश बाग में रोके श्रद्धालु
किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए तंगलिंग बेस कैंप पहुंचे श्रद्धालुओं को शुक्रवार सुबह आगे नहीं भेजा गया। वहीं, वीरवार को दूसरे बेस कैंप गणेश बाग पहुंच चुके श्रद्धालुओं को भी वहीं रोककर रखा गया है। इन श्रद्धालुओं को शुक्रवार रात या शनिवार को आगे भेजने का निर्णय मौसम की स्थिति को देखकर लिया जाएगा।