फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्थापना दिवस कार्यक्रमों के लिए किन्नौर होमगार्ड तैयार

विज्ञापन
आदेशक गृह रक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर सुरेश चौहान। संवाद
विज्ञापन
किन्नौर से परेड, बैंड और रेस्क्यू प्रदर्शन के लिए जाएंगे जवान : सुरेश चौहान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस-2025 को लेकर किन्नौर प्रथम वाहिनी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वाहिनी के आदेशक सुरेश चौहान ने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस कार्यक्रम शिमला स्थित सीटीआई में आयोजित होगा। इसमें किन्नौर जिला से बैंड दल, डिस्प्ले टीम और महिला प्लाटून के जवान राज्य स्तरीय परेड में भाग लेंगे। 5 दिसंबर को राज्य मुख्यालय में आदेशक सम्मेलन और समीक्षा बैठक होगी। इसमें अधिकारी बीते वर्ष की गतिविधियों और सामने आई चुनौतियों पर संक्षिप्त पीपीटी के जरिये प्रस्तुति देंगे। 6 दिसंबर को मुख्य समारोह के दौरान किन्नौर के महिला होमगार्ड जवान परेड, आपदा प्रबंधन प्रदर्शन, रेस्क्यू ऑपरेशन और बैंड डिस्प्ले समेत कई कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभाएंगे। चौहान ने बताया कि किन्नौर में होमगार्ड यूनिट ने भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, सड़क हादसों में बचाव, खोज एवं राहत कार्यों में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जवान चुनाव ड्यूटी, वीआईपी सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और पुलिस के सहयोग में भी अहम योगदान देते रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किन्नौर प्रथम वाहिनी के दो पदाधिकारियों को राष्ट्रपति पदक और दो को कमांडेंट जनरल डिस्क से सम्मानित किया गया है। उन्होंने सभी जवानों और अधिकारियों को समयबद्ध और अनुशासित तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश जारी किए हैं। स्थापना दिवस तक जिले में भी जागरूकता और प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें