फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक साल बाद भी नहीं लगा खल्टूनाला बाजार का डंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीते वर्ष बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी 200 मीटर सड़क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राेहड़ू। उबादेश क्षेत्र की लाइफ लाइन गुम्मा बाघी सड़क पर खल्टूनाला में एक साल बाद भी डंगा नहीं लगा है। इससे मार्ग पर अभी भी खतरा बना हुआ है। डंगा न लगने से क्षेत्रवासियों में भी भारी रोष है।
विज्ञापन

गुम्मा बाघी सड़क से नौ पंचायतों के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। बीते वर्ष भारी बारिश से मार्ग पर खल्टूनाला में 200 मीटर सड़क क्षति ग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से स्थानीय लोग क्षतिग्रस्त मार्ग पर डंगा लगाने की मांग उठा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने भी मौके का जायजा लेकर डंगा लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी मार्ग पर डंगा नहीं लगाया जा सका है। सेब सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में मार्ग पर हमेशा खतरा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीण ज्ञान ठाकुर, अमरचंद डोगरा, अशोक जस्टा, सत्याप्रकाश, मोहंदर चौहान, संजीव राजटा, अशोक सगेइक, सोनू सधेइक, राजीव डोटका, विजय भारद्वाज, सुनील चौहान, सुनील हांगटा, रितेश चौहान, राकेश शर्मा, संजीव चौहान, घन श्याम जस्टा, गोविंद खोंटा, सुरेश डोगरा, श्याम लाल, केशवा नंद ने कहा कि अब तक मार्ग पर डंगा लग जाना चाहिए था। सरकार व विभाग की अनदेखी के कारण सड़क पर कोई भी हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि बरसात में फिर से मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। उन्होंने मांग उठाई कि डंगा लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाए। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अखिल चौहान ने बताया कि डंगा लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें