फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कफ सिरप मामले में मुख्य सप्लायर महिला उत्तराखंड से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
. नेरवा पुलिस ने आपूर्ति नेटवर्क की गहनता से पड़ताल के बाद की कार्रवाई
विज्ञापन

.पहले कफ सिरप की प्लास्टिक बोतलों के साथ पकड़े गए थे दो आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कफ सिरप बरामदगी मामले में उत्तराखंड से एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला को मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है। यह गिरफ्तारी नेरवा थाने में दर्ज एक मामले की गहन जांच के बाद हुई है। इस मामले में पहले दो आरोपी पकड़े गए थे। यह मामला 6 अगस्त को पुलिस थाना नेरवा में दर्ज किया गया था। नेरवा पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित कफ सिरप की पांच सीलबंद, बिना लेबल वाली प्लास्टिक बोतलें बरामद हुईं। इस संबंध में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 22, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपियों की पिछली कड़ियों और आपूर्ति नेटवर्क की गहनता से पड़ताल की। जांच में सामने आया कि पूर्व में पकड़े गए आरोपियों का संपर्क उत्तराखंड की देहरादून निवासी 35 वर्षीय मनीषा राणा से है। यह भी पता चला कि प्रतिबंधित पदार्थ की खरीद के लिए उससे फोन पर संपर्क किया गया था। उसे इंटरनेट के माध्यम से भुगतान भी किया गया था। पुलिस ने इन महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर लगातार कार्रवाई की और मनीषा राणा को देहरादून, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह इस मामले में मुख्य सप्लायर की भूमिका में पाई गई है।
विज्ञापन


शिमला पुलिस नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के विरुद्ध एक विशेष अभियान चला रही है। पुलिस ऐसे मामलों में आपूर्ति शृंखला की पिछली कड़ियों की जांच पर विशेष जोर दे रही है। इसका उद्देश्य नशे के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। - गौरव सिंह, एसएसपी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें