फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कौल सिंह ने शरण गांव में आग प्रभावितों से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल सिंह ने मंगलवार को नरेन क्षेत्र के शरण गांव में बीते दिनों आग से जले लच्छू राम के दो मंजिला मकान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने प्रभावित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार का भारी नुकसान हुआ है, जिससे चार परिवार प्रभावित हुए हैं। सर्दी के मौसम में पीड़ित परिवार का बेघर होना बेहद दुखदायी है। ईश्वर पीड़ित परिवार को इस संकट की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र उचित मुआवजा प्रदान करें। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रोमिला मेहता और पूर्व प्रधान नरेन शिव राम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें