फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कठासू ने जीती पंचायत स्तरीय वाॅलीबाल स्पर्धा

विज्ञापन
नवयुवक मंडल बंछुना द्धारा आयोजित वालीबाल स्पर्धा की विजेता टीम कठासू को पुरस्कृत करते हुए
विज्ञापन
नवयुवक मंडल बंछुना ने किया स्पर्धा का आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। नवयुवक मंडल बंछुना की ओर से आयोजित पंचायत स्तरीय वाॅलीबाल स्पर्धा संपन्न हो गई है। नवयुवक मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया, जिसमें सांस्कृतिक ग्रुप ठियोग के कलाकारों ने सभी का मनोरंजन किया। पुरुष वर्ग में वॉलीबाल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला मसली टीम और कठासू टीम के बीच हुआ। इसमें कठासू ने मसली को 2-1 से पराजित कर विजेता ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। कठासू टीम के पियूष जाक्टा को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया। बेस्ट अटेकर का पुरस्कार मसली टीम के अमन शर्मा को दिया गया। बेस्ट लिबेरो मसली टीम के अनिल और बेस्ट लिफ्टर का पुरस्कार कठासू टीम के सौरव कलांटा को दिया गया। महिला वाॅलीबाल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला कन्या छात्रावास जुब्बल व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स राेहड़ू के बीच खेला गया। इसमें राेहड़ू की टीम ने जुब्बल को 2-0 से पराजित किया। नवयुवक मंडलल बंछुना के सचिव जितेश्वर दत्ता ने बताया कि सभी ग्रामवासियों के सहयोग से स्पर्धा सफलता पूर्वक संपन्न हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें