अंडर-14 छात्रा वर्ग खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता रही कटगांव स्कूल की छात्राएं : संवाद
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जंगी स्कूल में आयोजित छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेल प्रतियोगिता में कटगांव स्कूल की टीम ने हैंडबाल में प्रथम स्थान जबकि बास्केटबाल और कबड्डी में टीम दूसरे स्थान पर रही।
कटगांव और यांगपा-2 विद्यालयों के संयुक्त प्रयास से छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान कटगांव स्कूल के डीपी मोहन नेगी और यांगपा-2 स्कूल के कला अध्यापक किरण बिष्ट ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम भावना, नियमित अभ्यास और उचित मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। संवाद