रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में राष्ट्रीय गणित दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणित विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डाॅ. महेंद्र सिंह और सहायक प्रोफेसर मोहिनी कपलट्टा के दिशा-निर्देश में किया। प्राचार्य डॉ. ललिता रावत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उनके साथ डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. अनिल चौहान, डीन ऑफ स्ट्डीज डॉ. रविकिर उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कशिश और पीपीटी में सक्षम रावत प्रथम रहे। क्विज प्रतियोगिता में आशिका और बिंगो खेल में अंजलि जोकटा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर बाना सिंह ने रामानुजन पैराडॉक्स-कैसिमिर प्रभाव विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय गणित दिवस की शुभकामनाएं दीं।