फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काशापाट सड़क भारी बारिश से क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा

विज्ञापन
रामपुर उपमंडल की काशापाट सड़क को बहाल करते ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक।
विज्ञापन
काशापाट सड़क भारी बारिश से क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा
विज्ञापन

. सड़क की बदहाल स्थिति के बावजूद बहाली कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत काशापाट को जोड़ने वाली सड़क भारी बारिश से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह भूस्खलन, मलबा और पत्थर गिरने से सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क की बदहाल स्थिति के बावजूद बहाली कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने स्वयं सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने मार्ग को आंशिक रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर लोक निर्माण विभाग को आईना दिखाया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बंद होने के बाद भी विभाग ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। लोगों का कहना है कि काशापाट क्षेत्र के लिए यही मुख्य संपर्क मार्ग है। सड़क बंद होने से मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों और बागवानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में इस मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं आम हो गई हैं। स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत कर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने भूस्खलन संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की भी मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो क्षेत्रवासियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें