फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बरसात से काशापाट सड़क हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंडा स्टोन क्रेशर के पास भी सड़क हुई अवरुद्ध
विज्ञापन


देवठी-कूहल सड़क पर बढ़ी फिसलन, बड़े वाहनों की आवाजाही पड़ी ठप

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत काशापाट को जोड़ने वाली सड़क भूस्खलन के कारण बाधित हो गई हैं। सनेई सड़क भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई है।भारी बारिश के चलते उपमंडल की दर्जनों सड़कें भूस्खलन के चलते बंद हो गईं हैं। कई सड़कों पर फिसलन की स्थिति पैदा हो रही है। रामपुर से सनेई वाया रचोली सड़क वीरवार शाम से सुंडा स्टोन क्रेशर के पास भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। सुंडा में सड़क पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी तैनात करवा दी है। तकलेच उपमंडल के अधीन काशापाट को गुजरने वाली सड़क जोगणी से आगे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। देवठी-कूहल की तरफ जाने वाली सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है, लेकिन सड़क पर फिसलन की स्थिति पैदा होने से बसों का चलना जोखिमों भरा बना हुआ है। इसी तरह मुनिश थला और सेरी मझाली सड़कों पर वाहनो की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। तकलेच लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शोभा राम ने बताया कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र की अधिकांश सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। विभाग की ओर से सड़कों को बहाल करवाने के प्रयास जारी हैं। काशापाट सड़क को छोड़कर अन्य सड़कों पर छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें