फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: करुणा शर्मा ने इडली बनाकर जीता सर्वश्रेष्ठ व्यंजन का खिताब

विज्ञापन
ठियोग के केलवी स्कूल में आयोजित व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन करते प्रधानाचार्य। स्रोत : स्कूल प्र
विज्ञापन
ठियोग। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलवी में वीरवार को व्यंजन प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत किया गया। व्यंजन प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश और केरल के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश चंद ने किया। प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। इनके अलावा कलाम सदन और लक्ष्मी सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों स्टॉल में सर्वश्रेष्ठ व्यंजन में करुणा शर्मा ने इडली बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया। चार्विक ने हिमाचल के व्यंजन धिन्धड़े में दूसरा स्थान और सिमरन चंदेल ने केरला के डोसा में तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में विद्यालय के तीन सदनों लक्ष्मी, कलाम और विवेकानंद के विद्यार्थियों में प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश चंद ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें