फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल उपमंडल मुख्यालय में मनाया कारगिल विजय दिवस

विज्ञापन
चौपाल में कारगिल विजय दिवस के मौके पर इतिहास की रक्षा के समर्पण की शपथ लेते लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उपमंडल मुख्यालय चौपाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौपाल की तहसीलदार रेखा शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पच्चीस साल पहले कारगिल में पकिस्तान के साथ युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। साठ दिनों तक चले इस युद्ध में भारत के 527 सैनिक शहीद हुए थे और करीब 1300 सैनिक घायल हो गए थे। इनमें 52 सैनिक हिमाचल प्रदेश से ही शहीद हुए थे। इस युद्ध में नेरवा के कलारा गांव के जांबाज श्याम सिंह भिख्टा भी वीरगति को प्राप्त हुए थे। इसी उपलक्ष्य में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें