फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बरसात के एक साल बाद भी जाबो में नहीं लगा सड़क का गिरा डंगा

विज्ञापन
आनी के जाबो स्कूल के आगे गिरा डंगा
विज्ञापन
हर समय रहता है हादसे और सड़क धंसने का खतरा
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। बीते वर्ष भारी बरसात से आनी उपमंडल में भारी क्षति हुई थी। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई क्षेत्र की मुख्य आनी-जाबो सड़क एक वर्ष बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाई है। सड़क का गिरा डंगा हादसों को न्योता दे रहा है। वहीं हर समय सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है। कई बार मांग के बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क की सुध नहीं ले रहा है। इस कारण ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है।
विज्ञापन


गौर हो कि एक वर्ष पूर्व आनी के जाबो में स्कूल के आगे डंगा गिर गया था। सड़क के साथ स्कूल का डंगा और आगे सड़क होने से यहां न तो पीछे सड़क काटी जा सकती है और न ही कोई और गुंजाइश है, जिससे यहां सड़क को कुछ चौड़ा किया जा सके। आलम यह है कि सड़क यहां बस के योग्य उतनी ही बची है, जितनी चौड़ी बस होती है। ऐसे में बस चालक तो अपने रिस्क पर बसें पार कर लेते हैं, लेकिन खतरा लगातार बना रहता है। इस बार बरसात में जमीन धंसने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीण चंद्र मोहन, बबल कुमार, संजय कुमार, अश्वनी, बलवीर, संदेश, यशपाल सहित अन्य लोगों का कहना है कि जाबो में डंगे को गिरे एक साल हो चुका है। कराणा पंचायत के लोगों के लिए यह प्रमुख सड़क है। गिरे हुए डंगे का जल्द निर्माण की मांग कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द डंगे का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन



जाबो में गिरे डंगे का एस्टिमेट तैयार है। टेंडर लगते ही उक्त डंगे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - मनीष, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग आनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें