रामपुर/ ज्यूरी। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मंडल रामपुर ने विभिन्न बूथों पर कारगिल विजय दिवस पर पौधरोपण कर शहीदों को याद किया। सभी बूथों में नियुक्त प्रभारियों के समक्ष कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्प आर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिसके तहत नरैण पंचायत में हिमफेड के निदेशक एवं प्रधान नरैण ने पौधरोपण कर शहीदों को याद किया। इस दौरान उपप्रधान शिवराम, मंडल सचिव जवाहर मेहता, बाहरली ग्राम केंद्र के अध्यक्ष गुलाब, मस्त राम, जिया लाल, रमेश रोल्टा, आशा देवी, वीरेंद्र, और रिंकू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, झाकडी बूथ में भी महिलाओं और पुरुषों ने कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा ग्राम शक्ति केंद्र झाकड़ी के अध्यक्ष दीपक बिष्ट की अगुवाई में नारे लगा कर और शहीदों को नमन किया। महिला मोर्चा सचिव लता ठाकुर ने देश भक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस के बाद महिलाओं ने आर्मी कैंप झाकड़ी में देश के जवानों और पुलिस थाना झाकड़ी में कोरोना योद्धाओं को राखी पहनाकर और तालियां बजा कर सम्मानित किया। शहीद बिक्रम बत्रा के फोटो के समक्ष भी महिलाओं ने पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रामपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिशना भंडारी, उपाध्यक्ष बीना परमार, पंचायत सदस्य देवी दयाल, महिला मंडल सलाहकार प्रभा, महिला मंडल प्रधान झाकड़ी कमलेश, सतलुज महिला मंडल प्रधान अनीता, शांति नगर महिला मंडल उपप्रधान बबीता, सचिव बीना, पूनम, बिमला, आशा किरण, अनीता मधु सहित अन्य मौजूद रहे।