फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: करासा ने जीती पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवता बोंद्रा महाराज का छपोटी मेला संपन्न
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी


रोहड़ू। ऐतिहासिक छपोटी मेला रविवार को संपन्न हो गया है। मेले में देवता बोंद्रा महाराज पारंपरिक रूप से उपस्थित रहे। मेले में नवयुवक मंडल कुई बारला की ओर से वॉलीबाल स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। इस मौके राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन झामटा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। मेले के अंतिम दिन रविवार को स्पर्धा के क्वार्टर, सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबला करासा पंचायत और मसली टीम के मध्य खेला गया। इसमें करासा ने मसली को 2-1 से पराजित कर विजेता ट्राफी पर अपना कब्जा किया।
विज्ञापन

छपोटी मेले के साथ ही देवता बोंद्रा मंडलगढ़ क्षेत्र के दौरे पर निकल गए। देवता महाराज करीब एक माह तक क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान देवता महाराज का पारंपरिक रूप से ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। छपोटी मेले में देवलुओं का पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नृत्य मेले का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान नवयुवक मंडल के प्रधान स्वीटी झामटा सहित मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें