फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करासा बनीं वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता

विज्ञापन
वॉलीबाल की विजेता टीम को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। -संवाद
विज्ञापन
रोहडू़। देवता बोंद्रा महाराज के छपोटी मेले के आयोजन के दौरान वॉॅलीबाल स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में करासा की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की है। कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की अध्यक्ष शशिबाला ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने खेलों के आयोजन के लिए बधाई देते हुए नवयुवक मंडल कुई बारला को मैदान निर्माण के लिए पांच लाख रूपए देने की घोषणा की। इसके अलावा देवता महाराज की थाणी निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपए, महिला मंडल कुई के लिए एक लाख रुपए, महिला मंडल बारला के लिए एक लाख रुपए और महिला मंडल कनोग के लिए एक लाख रुपए देने का एलान किया। ग्राम पंचायत प्रधान रवीना, मंदिर कमेटी भंडारी संतोख, कारदार रोहित ढंडा, नव युवक मंडल प्रधान स्वीटी झामटा, सचिव ब्यूटी घेदटा, महिला मंडलों की प्रधान सपना घेदटा, निर्मला झामटा और पुष्पा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें