फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बौंडा गांव की कांता चुनीं ग्रीन सोल्स फाउंडेशन संगठन की प्रदेशाध्यक्ष

विज्ञापन
ग्रीन सोल्स फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष बनी कांता विमल। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के बौंडा गांव निवासी महिला कांता विमल को ग्रीन सोल्स फाउंडेशन संगठन प्रदेश अध्यक्षा चुना गया है। कांता विमल का जन्म 26 जुलाई, 1973 को सराहन पंचायत के कामडाली गांव में हुआ है। कांता विमल स्कूल टाइम से ही फाउंडेशन में रुचि रखती थी। कांता विमल ने कहा कि उन्होंने 22 अक्तूबर, 1993 को फाउंडेशन की सदस्यता ली। इसके बाद वर्ष 1993 से 2002 तक सरहन में फोटोग्राफी की दुकान की। वर्ष 2011 में महिला मोर्चा मंडल रामपुर की मीडिया प्रभारी बनीं। 14 मार्च, 2016 को ग्राम केंद्र सराहन की महासचिव बनीं। वर्ष 2017 में जिला महासू में जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 2019 से 2019 तक महासचिव रहीं। दो अगस्त, 2021 को किसान संगठन की अध्यक्षा रहीं। कांता का कहना है कि हर बहनों की आवाज को उठाना प्राथमिकता है, जिनका शोषण किया गया। ग्रीन सोल्स फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरध्यान सिंह ने कहा कि यह फाउंडेशन भारत सरकार की ओर से प्रमाणित एनजीओ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें