फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक स्कूल में दो भाषा अध्यापक, दूसरे में छह महीने से राम भरोसे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवी के कांडा बनाह स्कूल में नियुक्त किए अध्यापक ने पुरानी पाठशाला में ही प्रतिनियुक्ति ली
विज्ञापन

छोटा शिमला स्कूल में नियमित और प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे दो भाषा अध्यापक

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। विधानसभा क्षेत्र चौपाल के उपमंडल कुपवी के दुर्गम क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांडा बनाह में नियुक्त हुए भाषा अध्यापक ने पहले पांच महीने से सेवाएं नहीं दीं। अब पता चला कि उस शिक्षक ने अपनी प्रतिनियुक्ति उसी स्कूल में मार्च तक करवा ली, जहां से उसका तबादला हुआ था। यानी अब एक स्कूल में दो भाषा अध्यापक हो गए हैं और दूसरे स्कूल में भाषा अध्यापक का पद खाली पड़ा है। प्रतिनियुक्ति के इस खेल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कांडा बनाह स्कूल में स्कूल में प्रधानाचार्य, टीजीटी मेडिकल, शारीरिक शिक्षक और भाषा अध्यापक के पद लंबे समय से रिक्त हैं। स्कूल में 132 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय पहले ही अध्यापकों की कमी से जूझ रहा है। यदि सरकार ने यहां के लिए एक अध्यापक की नियुक्ति के आदेश किए, तो उसकी प्रतिनियुक्ति में किस आधार पर की। ऊंची जान-पहचान के कारण अपनी प्रतिनियुक्ति अपनी सुविधा के हिसाब से कहीं और करवाई जाती है। विद्यालय में नियुक्त भाषा अध्यापक का मई में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के लिए तबादला हुआ। उनके स्थान पर भाषा अध्यापक दीवान चंद का तबादला कांडा बनाह पाठशाला के लिए हुआ, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिनियुक्ति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला के लिए करवा ली। अभिभावकों समेत ग्रामीण श्याम सिंह धीरटा ने कहा कि भाषा अध्यापक दीवान चंद वर्मा ने विद्यालय में तबादला होने के बाद एक दिन की भी सेवा नहीं दी और अपनी प्रतिनियुक्ति उसी विद्यालय के लिए करवाई, जहां वह पहले से ही कार्यरत थे। ग्रामीणों ने सरकार और शिक्षा विभाग पर दूरदराज क्षेत्र के विद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से खाली पदों को जल्द भरने का आग्रह किया है और दीवान चंद वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रतिनियुक्ति भेजे गए अध्यापक सेवानिवृत्ति पर हैं। उनकी एडजेस्टमेंट मेडिकल रिपोर्ट पर हुई है। कांडा बनाह स्कूल के लिए भी जल्द ही शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी। -निशा भलूनी, उननिदेशक, शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें