फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खवारू में कंछीण कप 20 दिसंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण स्तर पर खेली जाएगी क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिलेंगे 1.51 लाख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब खनेवली की ओर से नशा छोड़ो खेल खेलो के तहत कंछीण कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर क्लब के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह प्रतियोगिता 20 दिसंबर से शुरू होगी। लवर प्वाइंट खवारू में कंछीण कप को जीतने के लिए खिलाड़ी पसीना बहाएंगे। प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर खेली जाएगी। क्लब के अध्यक्ष भीष्म मेहता ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 66,666 रुपये की राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। सभी मैच लाल गेंद से मैट पर खेले जाएंगे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने वाले खिलाड़ी को 5,100 रुपये की राशि, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और बल्लेबाज को 2,100 रुपये, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर को 1,100 रुपये की राशि से क्लब सम्मानित करेगा। क्लब के उपाध्यक्ष सौरभ मेहता, सचिव विक्रांत मेहता, नीतीश मेहता, कोषाध्यक्ष आशीष, साहिल, अक्षित, सलाहकार चमन, बलवीर, प्रोफिल, विकास, मनोज, मुकेश और चंदन ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है और नशा मुक्त समाज का संदेश देना है। प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो चुकी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें