फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धर्मशाला में कल्पा के देवांश ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में कल्पा के देवांश ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन धर्मशाला में किया गया। इसमें किन्नौर जिले के कल्पा के देवांश बिष्ट ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। देवांश की उपलब्धि से किन्नौर जिले का देश-प्रदेश में नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं, प्रतियोगिता मे कोलकता, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, आसाम, पंजाब, हरियाणा और बिहार के टीमों के करीब 380 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर किन्नौर पहुंचने पर अभिभावकों ने जोरदार स्वागत किया। देवांश बिष्ट के कोच बृजलाल चौहान ने बधाई दी और कहा कि देवांश ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में (काता व कुमिते) में दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। देवांश बिष्ट ने अपनी उपलब्धि के लिए अपने कोच, माता-पिता का आभार जताया है, जिनके मार्गदर्शन से आगे बढ़ने में मदद मिली। वहीं, माता-पिता ने भी बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें