फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ कॉलेज में लेखन, साहित्य, शोध प्रस्ताव पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में इतिहास विभाग और न्यू इनिशिएटिव सेल ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रो. शांता कुमार ने मुख्यातिथि, केंद्रीय विश्वविद्यालय विशिष्ट अतिथियों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। पहला व्याख्यान प्रो. कुवर चंद्र दीप सिंह ने शैक्षिक लेखन विषय पर दिया। उन्होंने शैक्षिक लेखन के बारीकियों के बारे में जानकारी साझा की। प्रो. राजीव ने साहित्य और शोध प्रस्ताव की समीक्षा के विषय पर व्याख्यान दिया। प्रबत रंजन सेठी ने संदर्भ लेखन पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर कुशाल शर्मा, बालम नेगी, प्रो. सुरबाला नेगी, डॉ. शीला नेगी, प्रो. धर्मकीर्ती, शांता कुमार, ज्योति शर्मा, डॉ. मोहित प्रकाश, देवराज नेगी, प्रो. कपूर चंद, प्रो. भगवान सिंह नेगी, प्रो. तांजीन नारगू, डॉ. सीधेश्वरी, प्रो. अनिल नेगी, आंचला शर्मा, डॉ. शेर सिंह नेगी, प्रो. अभिषेक, विजय संसपाल और प्रो. यशवंत राणा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें