ननखड़ी । ननखड़ी में देवता पलथन शोली मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है। बुधवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवता का आशीर्वाद लिया। वीरवार को
मंदिर में कलश की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहेंगे। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान डीडी ठाकुर, कारदार संत लाल शर्मा, सचिव करतार सिंह, जियालाल, नागेंद्र शर्मा और मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।