फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पोस्टर प्रस्तुति में अंशिका और वाद विवाद में शिवानी रही प्रथम

विज्ञापन
ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय, रिकांगपिओ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मौजृूद ​शिक्षक और अ
विज्ञापन
ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। विज्ञान दिवस की थीम विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना पर आधारित रही। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता अंशिका नेगी ने प्रथम स्थान, वाद-विवाद प्रतियोगिता शिवानी नेगी प्रथम, प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में आदिति बिष्ट प्रथम, विज्ञान प्रदर्शनी में नवीन वैज्ञानिक विचार, विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विज्ञान संबंधी प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी ज्ञान-संवर्धन क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उत्तम चौहान बतौर मुख्यातिथि और वनस्पति शास्त्र के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं प्रख्यात शोधकर्ता डॉ. एचसी नेगी विशेष अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। भारतीय युवाओं को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व के लिए सशक्त बनाना है। थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और नवाचार के प्रति प्रेरित करने पर जोर दिया गया। विज्ञान क्लब के अध्यक्ष सहायक आचार्य कुशाल शर्मा और उपाध्यक्ष शिवानी नेगी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. एचसी नेगी ने सभी को व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने विज्ञान के महत्व, स्वदेशी प्रौद्योगिकी के विकास और सतत् अनुसंधान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. उत्तम चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीकी नवाचार के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।इस दौरान विज्ञान संकाय के सहायक आचार्य अनिल कुमार, अभिषेक, विजय सांस्पल, अंचला और यशवंत राणा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें