फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कशोली स्कूल की शिक्षिका की आखिर कब तक पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
शिक्षिका डॉ. उर्मिल की आखिर कब तक पुस्तक का विमाचेन करते प्रधानाचार्य। संवाद
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने डॉ. उर्मिल को दी बधाई, साहित्य के क्षेत्र में कई उपाधियों से सम्मानित हो चुकी हैं उर्मिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। निरमंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में विज्ञान स्नातक के पद पर कार्यरत डॉ. उर्मिल कुमारी के काव्य संग्रह आखिर कब तक का प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने विमोचन किया। प्रधानाचार्य सहित तमाम स्टाफ ने डॉ. उर्मिल को साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए बधाई दी। डॉ. उर्मिल को अब तक साहित्य और शैक्षणिक क्षेत्र में देश के विभिन्न संस्थाओं की ओर से 27 पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इनमें वूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड, राजीव गांधी इंडिया पुरस्कार, राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान, साहित्य शिरोमणि उपाधि, काव्य शिरोमणि मानक उपाधि, सीता माता रानी सम्मान और प्रेरणा साहित्य रत्न सम्मान सहित अन्य उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा डॉ. उर्मिल को साहित्य के क्षेत्र में दो बार स्वर्ण पदक से भी नवाजा गया है। इस मौके पर शिक्षक भारती वर्मा, अभिष्यंत मेहता, पवन वर्मा, धनवीर नेगी, गधीरी लाल, प्रेमलता, रंजना, विक्रांत और रामकृष्ण शास्त्री सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें