फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर के घरोली की बेटी ज्योति ठाकुर बनीं कृषि प्रसार अधिकारी

विज्ञापन
नित्थर की ज्योति ठाकुर बनी कृषि प्रसार अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के घरोली गांव की बेटी ज्योति ठाकुर का चयन कृषि प्रसार अधिकारी के तौर पर हुआ है। बेटी की उपलब्धि पर घरोली गांव समेत पूरे नित्थर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ज्योति ठाकुर के पिता अक्षय ठाकुर का कई साल पहले देहांत हो चुका है। ज्योति की माता रमीला ठाकुर और दादी चंद्रकला ने कड़े संघर्ष के बाद बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाया है। ज्योति ठाकुर का छोटा भाई दीपक ठाकुर एमबीबीएस कर रहा है। दीपक का चयन दो वर्ष पहले एमबीबीएस के लिए हुआ था। ज्योति शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। हर कक्षा में ज्योति ने टॉप किया है। शुरुआती पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर नित्थर और वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर से पूरी की है। ज्योति ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता रमीला ठाकुर और दादी चंद्रकला को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें