फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में जूट उद्योग कार्यशाला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय जूट बोर्ड की ओर से आयोजित एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में जूट को गोल्डन फाइबर बताया। यह प्राकृतिक रेशा ग्रामीण आजीविका और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देता है। कार्यशाला का आयोजन रिकांगपिओ के एक निजी होटल में किया गया। उपायुक्त ने बताया कि भारत में जूट उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है। यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाता है। इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उपायुक्त ने आयोजकों से आधुनिक वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में प्रासंगिक बने रहने का आह्वान किया। उन्होंने जूट उत्पादों के पर्यावरण अनुकूल होने का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी ने कार्यशाला में जूट उत्पादों और जूट उद्योग की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जूट एक बहुमुखी प्राकृतिक रेशा है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है। यह कुटीर उद्योगों के विकास में भी सहायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें