फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी-सराहन सड़क 23.10 करोड़ रुपये से चकाचक होगी

विज्ञापन
ज्यूरी-सराहन सडक़ का विस्तारीकरण कार्य शुरू। संवाद।
विज्ञापन
. 17 किलोमीटर सड़क के अपग्रेडेशन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू
विज्ञापन


. कटिंग और दीवार लगाने का कार्य ठेकेदार को दो साल में करना होगा पूरा
. ज्यूरी से सराहन तक इंटरमीडिएट पांच मीटर चौड़ा, दीवारें, नालियां और पैरापिट बनेंगे
. हजारों किसान-बागवानों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी से सराहन सड़क को चकाचक जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। सड़क के 17 किलोमीटर लंबे हिस्से पर करीब 23.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभाग ने टेंडर अवाॅर्ड कर कई स्थानों पर सड़क को चौड़ा करने और दीवारें लगाने का काम शुरू कर दिया है। ज्यूरी-सराहन सड़क को चौड़ा कर तीन मीटर की जगह पांच मीटर किया जाएगा। इस सड़क पर टारिंग, मेटलिंग, रिटेनिंग वॉल, ब्रेस्ट वॉल, कलवर्ट, वी शेप नालियों के के निर्माण के अलावा साल की रूटीन मेंटेनेंस का कार्य ठेकेदार की ओर से किया जाएगा। सड़क के चौड़ा होने के बाद दोनों तरफ से वाहन आसानी से क्राॅस हो पाएंगे। देश-विदेश से आने वाले हजारों पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। सराहन भीमाकाली मंदिर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। धार्मिक पर्यटन और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के गृह क्षेत्र को जाने वाली इस सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क के करीब 17 किलोमीटर का हिस्सा काफी तंग और गड्ढों से भरा है। हर साल सराहन भीमाकाली मंदिर के दर्शन और यहां की सुंदरता निहारने देश-विदेश से हजारों सैलानियों पहुंचते हैं। सड़क की खस्ता हालत के कारण सैलानियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। सराहन में आईटीबीपी और एसएसबी की बटालियन मुख्यालय होने से भी इस सड़क का महत्व बढ़ जाता है। वहीं, सराहन क्षेत्र के हजारों बागवानों को भी सेब सीजन में कई दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है। वहीं, ज्यूरी-सराहन सड़क की प्रभारी कनिष्ठ अभियंता तनुजा ने बताया कि 17 किलोमीटर लंबी सड़क पर जरूरत के हिसाब से सड़क की कटिंग की जाएगी। दोनों तरफ दीवारें लगाई जाएंगी। पांच अलग-अलग जगह पर बड़ी मशीनों से कटिंग और दीवार लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



नाबार्ड से ज्यूरी से सराहन तक की सड़क के कायाकल्प का कार्य शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार को दो साल में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद पांच साल तक मरम्मत का कार्य भी उसी ठेकेदार को देखना होगा। कार्य का निरीक्षण पूरी गहनता से किया जाएगा और गुणवत्ता को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। राहुल,
विज्ञापन

सहायक अभियंता, लोक निर्माण मंडल रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें