अवस्थी इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे के अवसर पर छात्राएं कॉलेज प्रबंधन के
- फोटो : 1
अवस्थी इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्थित अवस्थी इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर टैलेंट हंट, गायन, नृत्य, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग और फेस पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। नृत्य में जूली प्रथम और वंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं। कविता पाठ में जैस्मीन ने पहला स्थान हासिल किया। बीएससी नर्सिंग में नृत्य में अंजलि प्रथम और मानसी द्वितीय रहीं। गायन में मुस्कान और अंकिता ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग में सातवें सेमेस्टर की टीम विजेता रही और फेस पेंटिंग में अंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में दिपांशी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
संस्थान के चेयरमैन चंद्रशेखर अवस्थी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने छात्रों के शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास की सराहना की। प्राचार्य शुभा भारद्वाज ने नर्सिंग डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सेवा, समर्पण और करुणा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।