फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स के खिलाड़ी चमके

विज्ञापन
स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स जुब्बल में पदक विजेता छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। ठाकुर रामलाल स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स जुब्बल खेल प्रतिभाओं को तराशने का केंद्र बन गया है। समर फेस्टिवल के मौके पर शिमला में चिट्टा मुक्त-नशामुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता भी करवाई गई। बैडमिंटन प्रतियोगिता में जुब्बल खेल छात्रावास की छात्राओं ने अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीते। रामपुर में हुई जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महिला मुक्केबाजों ने पहली बार भाग लिया। उन्होंने सात स्वर्ण और पांच रजत पदक हासिल किए। यह उपलब्धि प्रदेश के खेल इतिहास में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। संस्थान की प्रगति के पीछे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का संरक्षण है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर की और स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें