फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
काफनू में संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)।
जनजातीय जिला किन्नौर की भावावैली स्थित काफनू पंचायत में सोमवार को पंचायत घर में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में कृषि, ग्रामीण विकास, उद्यान, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, आत्मा परियोजना तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वित्त निगम के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान किसानों, बागवानों और पशुपालकों के हित में प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा अनुदान राशि से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करना रहा, ताकि विशेषकर किन्नौर जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें