फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अनुबंध लाभ और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर निदेशक पशुपालन से मिला प्रदेश पैरा वेट संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुबंध लाभ और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर निदेशक पशुपालन से मिला प्रदेश पैरा वेट संघ
विज्ञापन

. बैच 2016-18 के पंचायत वेटरनरी सहायकों की वेतन वृद्धि का मामला उठाया, एकमुश्त नियमितीकरण की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अनुबंध लाभ, वेतन वृद्धि और नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश पैरा वेट संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पशुपालन विभाग के निदेशक से मुलाकात की। पशुपालन विभाग कर्मचारी महासंघ के प्रेस सचिव निखिल चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार और विभागीय निदेशक के समक्ष कर्मचारियों की लंबित मांगें उठाईं। प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक पशुपालन विभाग को ज्ञापन सौंपकर उच्च न्यायालय की ओर से अनुबंध लाभ के संबंध में दिए गए फैसले को पशु औषधियोजकों पर भी लागू करने की मांग की। इसके अलावा बैच 2016-18 के पंचायत वेटरनरी सहायकों की वेतन वृद्धि का मामला प्रमुखता से उठाया गया। संघ ने पैरा वेट काउंसिल के पांच गैर-आधिकारिक सदस्यों के चुनाव भी जल्द करवाने का आग्रह किया। निखिल चौहान ने बताया कि पंचायत वेटरनेरी सहायकों की वेतन वृद्धि का मामला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के समक्ष भी रखा गया है। इस पर मंत्री ने जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि संघ ने पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक की पढ़ाई के लिए मिलने वाले कोटे को एक सीट से बढ़ाकर पांच सीटें करने की मांग भी उठाई है। साथ ही पंचायत वेटरनेरी सहायकों को एकमुश्त नियमित करने का आग्रह किया गया है। संघ ने सरकार से मांग की है कि बैच 2016-18 के पंचायत वेटरनरी सहायकों की वेतन वृद्धि का मामला प्राथमिकता के आधार पर हल कर कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए। इस अवसर पर जिला ऊना से विशाल कुमार, प्रशांत धीमान सहित अन्य पंचायत वेटरनरी सहायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें