रिकांगपिओ(किन्नौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के प्राचार्य अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेएनवी समिति ने सत्र 2021-22 के लिए छठी कक्षा के रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए अब 29 दिसंबर आवेदन कर सकते हैं। 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय समिति की वेबसाइट पर स्वयं के मोबाइल से या जिले के किसी भी लोकमित्र केंद्र से आवेदन कर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करवाने से पूर्व अभिभावक को वेबसाइट से प्रमाणपत्र के फॉरमेट को डाउनलोड कर अभ्यर्थी की तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा की पूर्ण जानकारी के दस्तावेज को स्वयं सत्यापित कर अपलोड करना होगा। उन्होंने कहा कि जिन अभिभावकों ने कक्षा छठी की चयन परीक्षा में आवेदन कर दिया है व भूलवश कोई त्रुटि रह गई है तो वे 30 व 31 दिसंबर को पोर्टल में जाकर करेक्शन फॉर्म के माध्यम से सुधार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण व अन्य जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के नंबर 01786-222232, 222752 पर किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।