फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिज्ञासा फाउंडेशन ने आग प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

विज्ञापन
जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर आगजनी से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री देते हुए। संवाद
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर ने बुधवार को आग से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी। आनी खंड की दुर्गम पंचायत लफाली के रुमाली गांव में 15 दिसंबर को आग से दो परिवारों का घर पूरी तरह ने नष्ट हो गया था। हालांकि, विधानसभा क्षेत्र के कई लोगों और सामाजिक संस्थाओं ने प्रभावित परिवारों की आर्थिक मदद की। परिवारों को राशन, बर्तन और बिस्तर सहित अन्य जरूरत का सामान दिया गया। जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर ने प्रभावित परिवारों को बर्तन, रजाई, कंबल सहित अन्य कई चीजें वितरित कीं। जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर ने अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने कहा कि इस समय प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। फाउंडेशन लगातार अपने स्तर पर मदद करने का प्रयास करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें