फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आग की घटना में संलिप्त लोगों को झिकनीपुल पंचायत नहीं देगी कोई लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत ने प्रस्ताव किया पारित, कानूनी कार्रवाई भी करवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। वनों को आग से बचाने के लिए और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चौपाल की झिकनीपुल पंचायत ने एक पहल की है। आग की घटना में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों को झिकनीपुल पंचायत कोई लाभ नहीं देगी, बल्कि पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई भी करवाएगी। चौपाल के सामाजिक कार्यकर्ता विशाल चौहान की ओर से वनों और बगीचों को आग से बचाने के लिए शुरू की गई मुहिम से प्रभावित होकर पंचायत ने यह फैसला लिया है। झिकनीपुल पंचायत ने इस पहल का औपचारिक समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किया है। झिकनीपुल पंचायत ने प्रधान गोपाल चौहान की अध्यक्षता में बैठक की और प्रस्ताव पास कर यह स्पष्ट कर दिया कि वनों और बगीचों में जानबूझकर आग लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पंचायत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में आग की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । यही नहीं आग की घटनाओं को अंजाम देने वालों को पंचायत से मिलने वाले लाभ भी प्रदान नहीं किए जाएंगे। उपमंडल चौपाल और कुपवी की कुल पांच दर्जन पंचायतों में इस तरह का प्रस्ताव पारित करने वाली झिकनीपुल पहली पंचायत बन चुकी है। प्रधान गोपाल चौहान ने बताया कि इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य न केवल वन संपदा की रक्षा करना है, बल्कि किसानों के बगीचों को आग से बचाना भी है। उधर,पंचायत के इस फैसले से पर्यावरण प्रेमियों में खुशी है और माना जा रहा है कि इस कदम से भविष्य में आगजनी की घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें