फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झटवाड़ी ने जीती संजीवनी क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 16 Jun 2023 05:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट संजीवनी सीजन-2 स्पर्धा की ट्राफी पर झटवाड़ी ने जीती। क्रिकेट स्पर्धा में क्षेत्र की 64 टीमों ने भाग लिया।
इसके अलावा महिला क्रिकेट स्पर्धा में शिमला की टीम विजेता बनी है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में आढ़त एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्की काल्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर पुरस्कार बांटे। क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मुकाबला झटवाड़ी और झड़ग के बीच खेला गया। इसमें झड़ग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.3 ओवरों में 88 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य की पीछा करने उतरी झटवाड़ी की टीम ने 12 ओवराें में चार विकेट खोकर जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

झटवाड़ी के शिशुपाल को मैन आफ दा मैच चुना गया। झड़ग के मोनू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। बेस्ट बल्लेबाज राक्की राणा (टिक्करी) , बेस्ट गेंदबाज लेखराज (बराल), बेस्ट विकेट कीपर (झड़ग), बेस्ट फिल्डर सुजल चौहान (झड़ग) को दिया गया। वहीं महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए बिलासपुर और शिमला टीम के मध्य मैच खेला गया। इसमें शिमला की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

इस मौके पर महिलाओं की रस्साकशी स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। इसमें महिला मंडल अंबोई की टीम ने प्रथम, खरशाली ने द्धितीय और महिला मंडल जखार ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, संजीवनी सहारा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें