फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किल्बा गांव में 25 लाख के आभूषण चोरी

Mon, 27 Mar 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर में कल्पा खंड के किल्बा गांव में शातिरों ने एक घर के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए हैं। आभूषणों की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किल्बा गांव की श्यामा देवी किसी काम से 24 और 25 मार्च को रामपुर गई थी। 26 मार्च की शाम वह घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए।
घर का ताला टूटा हुआ था। श्यामा देवी ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान शंकर भगत नेगी को दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। डीएसपी भावानगर नरेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जायजा लिया और शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान शंकर भगत नेगी ने कहा कि प्रभावित के घर से सोना और चांदी के मंगलसूत्र,सोने का चॉक, अंगूठिया आदि चुरा ले गए हैं। करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। डीएसपी भावानगर नरेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस गहनता से हर पहलू की जांच कर रही है। जल्द ही शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें