फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन निरमंड ने देहरा पंचायत में महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में क्षेत्र की कई महिला मंडलों ने भाग लिया। स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें डॉ. हेमंत ने महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा। कार्यक्रम में महिलाओं ने एकल गीत, सामूहिक गीत और पहाड़ी नाटियों से धमाल मचाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि देहरा पंचायत की प्रधान सरोज बाला ने शिरकत की। जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन निरमंड की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में महिला मंडल देहरा, चेबड़ी, रहची, घरोली, धनाह, खड़वेचा, गढ़ेड़ी और अन्य कई महिला मंडल ने भाग लिया। इस अवसर पर तांदी पंचायत की अध्यक्ष फाउंडेशन की अध्यक्ष मीना भारती, ग्राम पंचायत देहरा की अध्यक्ष जमुना शर्मा को सम्मानित किया और महिला मंडल को भी सम्मानित किया गया। देहरा पंचायत प्रधान ने सरोज बाला कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज में अपनी पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें