फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डिस्वानी-बडियारा सड़क पर लगा जाम, ठंड में ठिठुरते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की यातायात व्यवस्था की खुली पोल, सड़क पर जवान तक नहीं किए तैनात
विज्ञापन

शांतड़ी अनुष्ठान में पहुंचे लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। धार्मिक अनुष्ठान शांतड़ी की दूसरी शाम करीब चार घंटे तक लोग बडियारा से डिस्वानी गांव में जाम में फंसे रहे। इससे यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खुल गई।
डिस्वानी सड़क पर करीब पांच किलोमीटर में बडियारा से आगे शाम चार बजे के बाद जाम लगना शुरू हुआ। इसके कारण लोग गाड़ियों में ठंड से ठिठुरते रहे। सबसे ज्यादा मुश्किल बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हुई। कई लोग इस कद्र फंस गए कि उनके न तो आगे पहुंचने की संभावना रही न लौटने के लिए व्यवस्था थी। इस दौरान सड़क पर पुलिस का एक भी जवान नजर नहीं आया। लोग स्वयं अपने वाहनों से उतर कर जाम खुलवाते नजर आए। जाम में फंसे लोगाें ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही से उनको परेशानी हुई है। प्रशासन की ओर से तैयार ट्रेफिक प्लान मौके पर लागू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा था डिस्वानी के लिए ट्रैफिक प्लान
डिस्वानी से बडियारा के बाद कुछ वाहनों को ही परमिट दिए गए थे। बाकी इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया था। प्रशासन की ओर से कई यात्री वाहन बडियारा में खडे़ किए गए थे। उनका एक ओर का किराया पचास रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया था। पहले दिन कुछ घंटे पुलिस ने सख्ती जरूर की। यहां तक की देवताओं के साथ चलने वाले मंदिर कमेटी के लोगों को भी बाहर उतारा गया। भीड़ बढ़ने पर जब लोगों को पंहुचाने के लिए प्रशासन के पास यात्री वाहन की व्यवस्था नहीं रही तो सभी वाहनों को एक साथ छोड़ा गया। उसके बाद पूरी रात लोग जाम में ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें