संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जल शक्ति अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की रोहड़ू इकाई ने बैठक के दौरान अपनी समस्याओं को उठाया है। रविवार को संघ की बैठक जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रोहडू जल शक्ति वृत्त के सभी पंप ऑपरेटरों और जल रक्षकों ने भाग लिया। बैठक में उन्होंने कहा विभाग की ओर से अभी तक पंप अटेंडेंट को 2016 का लागू स्केल नहीं दिया जा रहा है। पंप ऑपरेटर के लिए पदोन्नति रूल बनाए जाएं। उन्होंने मांग रखी कि जल रक्षकों को विभाग में अनुबंध पर लाया जाए। इस दौरान उन्होंने तय किया कि सर्किल स्तर पर उठाई गई सभी मांगों को जिला स्तर व उसके बाद प्रदेश स्तर पर रखा जाएगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इसका समाधान किया जाए। बैठक में करीब 35 पंप ऑपरेटरों, जल रक्षकों ने भाग लिया।