जहान्वी नेगी को हिम ताज अवार्ड से किया सम्मानितजहान्वी नेगी को हिम ताज अवार्ड से किया सम्मानित।
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले की युवा लेखिका और समाजसेवी जाह्नवी नेगी को हिम ताज अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 21 और 22 फरवरी को बांका मुल्क हिमाचल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिन तक चले उत्सव में हिमाचल की समृद्ध परंपराओं और कला का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान हिमाचली लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, पहाड़ी कवि सम्मेलन और ताज-ए-हिमाचल सम्मान समारोह मुख्य आकर्षण रहे। जाह्नवी को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान और सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। समारोह में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता के इज्जा टाइटल राउंड में जाह्नवी नेगी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जाह्नवी ने किन्नौर की पारंपरिक वेशभूषा, संस्कृति और लोक पहचान को बेहद प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। इसके लिए प्रथम उपविजेता के सम्मान से सम्मानित किया गया।